प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के ‘मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर में आयोजित ‘मतुआ धर्म महा मेला 2022’ को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। मेले का आयोजन श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211 वीं जयंती के मौके पर हो रहा है। मतुआ धर्म महा मेला 2022 अखिल भारतीय मतुआ महासंघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह मंगलवार से शुरू हो रहा है। मेला पांच अप्रैल तक चलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘मैं कल, 29 मार्च को शाम 4:30 बजे मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित करने का अवसर मिलने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम महान श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की जयंती मनाएंगे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और लोक कल्याण के लिए जीवन समर्पित कर दिया।’ हरिचंद ठाकुर ने आजादी के पूर्व के युग में अविभाजित बंगाल में अपना जीवन वंचितों व निचले तबके के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके द्वारा सामाजिक और धार्मिक आंदोलन 1860 में ओरकांडी (अब बांग्लादेश में) से शुरू हुआ था। आगे चलकर इसके कारण मतुआ धर्म की स्थापना हुई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.