ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महापरीक्षा अभियान में 40 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

रायपुर :  पढ़ना-लिखना अभियान अंतर्गत आज शिक्षार्थी आंकलन में कई रोचक नजारे देखने को मिले। महापरीक्षा अभियान में तपती गर्मी के बावजूद भी परीक्षार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सरगुजा में 72 साल की महिला ने, रायपुर जिले के अमलीडीह में ससुर ने अपनी 6 बहुओं के साथ, बालोद में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने, महासमुंद में दिव्यांग महिला ने, बेमेतरा में सास-ससुर और बहू ने और दुर्ग जिले में छोटे बच्चे के साथ महिला ने परीक्षा दी। बलौदाबाजार जिले में देवरानी-जेठानी ने एक साथ परीक्षा दी। कई जिलों में पति-पत्नी ने एक साथ परीक्षा दी।
राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक एवं सदस्य सचिव श्री राजेश सिंह राणा के निर्देशन में कई जिलों में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर, सीईओ, जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, डाईट एवं शिक्षकों सहित स्वयंसेवी शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सहायक संचालक एवं नोडल अधिकारी श्री प्रशांत कुमार पाण्डेय ने रायपुर जिले के गोगांव परीक्षा केन्द्र का अवलोकन किया। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री दिनेश कुमार टांक ने दुर्ग जिले परीक्षा केन्द्र का अवलोकन किया। परियोजना सलाहकार, पढ़ना लिखना अभियान श्रीमती निधि अग्रवाल एवं सुश्री नेहा शुक्ला द्वारा मॉनिटरिंग की गई। इसी प्रकार जिला स्तर पर कलेक्टर, वार्ड पार्षद, संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण कार्यालय के अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला परियोजना अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा द्वारा अवलोकन किया गया।
राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण कार्यालय में राज्य नियंत्रण कक्ष और जिला मुख्यालयों के कलेक्टोरेट अथवा जिला पंचायत में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.