ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में गाड़ी पर लगा था हूटर, 3500 रुपये का जुर्माना

इंदौर।   अमानक नंबर प्लेट, हूटर लगी गाड़ी को रोककर पुलिस ने चालान किया। तेज व कर्कश ध्वनि मॉडिफाई साइलेंसर बुलेट पर जुर्माना कर समन शुल्क राशि वसूली गई। एक अन्य कार के पूर्व में लंबित नौ ई-चालानों की समन शुल्क राशि भी पुलिस ने जमा करवाई। यातायात पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। रेड सिग्नल का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में सख्ती की है।

पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन महेशचंद जैन ने सभी अधिकारियों व यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम को दिशा निर्देश दिए कि शहर के चौराहों व मुख्य मार्गों पर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य करें, साथ ही आकस्मिक चेकिंग लगाकर तेज/लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले, मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज/कर्कश ध्वनि निकालने वाले वाहनों, अमानक नंबर प्लेट लगे वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करें।

उक्त सूचना पर खजराना यातायात प्रबंधन बीट क्षेत्र के प्रभारी सूबेदार अमित कुमार यादव, प्र. आरक्षक अरविंद उपलवादिया द्वारा यातायात प्रबंधन के साथ-साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले गैरजिम्मेदार वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अमानक नंबर प्लेट, हूटर लगी गाड़ी को रोककर 3,500 रुपये का चालान किया। तेज व कर्कश ध्वनि मॉडिफाई साइलेंसर बुलेट गाड़ी क्रमांक एमपी 37 एमएन 4543 के वाहन चालक पर 1,500 रुपये का जुर्माना कर समन शुल्क राशि वसूली। एक अन्य कार के पूर्व में लंबित नौ ई-चालानों की समन शुल्क राशि 4,500 रुपये जमा करवाई गई। अमानक नंबर प्लेट वाहनों पर कार्यवाही की गई। टीम द्वारा 27 चालान कर 16,500 रुपये समन शुल्क राशि वसूली गई।

यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम शहर की अन्य सड़कों पर भी इस तरह की आकस्मिक चेकिंग लगाकर अमानक नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, तेज गति से वाहन चलाने वालों, मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज/कर्कश ध्वनि निकालने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.