ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम भुपेश बघेल से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने की मुलाकात, नया रायपुर में अतिक्रमण को लेकर कही ये बात

रायपुर. राज्य प्रशासनिक सेवा संघ सेवा निवृत्त अधिकारियों अपर कलेक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से निवास कार्यालय में मुलाकात की. जिले में प्रशासनिक सेवा संघ को आबंटित होने वाले भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया. इसके अलावा मुख्यमंत्री को अवगत कराया की प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्यों ने अपने पूरे सेवाकाल में शासन के सभी दायित्वों का निर्वहन किया है. सेवा से रिटायरमेंट के बाद उपचार आदि की सुगमता के लिए ग्राम सेरिखेड़ी (रायपुर) में शासन को राशि जमाकर भूमि आबंटित कराया है, लेकिन इस भूमि पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण होने से वे मकान के लिए भूमि पर आगे कार्रवाई नही कर पा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने ध्यान पूर्वक प्रतिनिधि मंडल को सुनकर शीघ्र ही आबंटित भूमि रिक्त कराने के संबंध में कार्यवाही के लिए निर्देश दिया. तथा अपर कलेक्टरों को आश्वस्त किया कि इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी. प्रतिनिधि मंडल में ओंकार यदु, केआर ओगरे, संजय दीवान, जोगेंद्र नायक, प्रमोद शांडिल्य सभी सेवा निवृत अपर कलेक्टर मौजूद रहे, प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.