ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

12 KG विस्फोटक के साथ 3 आतंकवादी गिरफ्तार, इस शहर में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग

राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने सीरियल बम ब्लास्ट करने की साजिश को नाकाम किया है और चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा कस्बे में एक गाड़ी से 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

राजस्थान पुलिस ने जब्त किया 12 किलो विस्फोटकऑपरेटिंग घड़ी और तार के साथ कनेक्टर बरामदएटीएस कर रही है आरोपियों से पूछताछजयपुर: राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा कस्बे में एक गाड़ी से 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त किया है और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. इसके साथ ही पुलिस द्वारा जब्त गाड़ी भी मध्य प्रदेश में रजिस्टर्ड है.

12 किलो विस्फोटक के साथ बरामद हुईं ये चीजें

पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते और विशेष कार्यबल (एटीएस-एसओजी) ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. इसके अनुसार, निंबाहेड़ा सदर पुलिस थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया और इसकी तलाशी ली गई, जिसमें कुल 12 किलोग्राम विस्फोटक, बैटरी के साथ तीन ऑपरेटिंग घड़ी और तार के साथ तीन कनेक्टर आदि बरामद हुए.

एटीएस कर रही है आरोपियों से पूछताछ

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा की जा रही है. बयान के अनुसार, इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अन्य को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से दो व्यक्ति मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं, जिनसे वहां की एटीएस पूछताछ कर रही है. राजस्थान में गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए आरोपियों को जयपुर लाया गया है.

सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग

शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की योजना बना रहे थे, जिसके लिए चित्तौड़गढ़  के निंबाहेड़ा में बम बनाने का काम चल रहा था. आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है और अभी यह भी पता नहीं चला है कि ये किस संगठन से जुड़े हैं. पुलिस और एटीएस को शक है कि तीनों आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों ने किसी आतंकवादी संगठन का नाम भी बताया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.