ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोनोग्राफी में दिखे थे जुड़वा ,दो मुंह और तीन हाथ के बच्चे ने लिया जन्म

इंदौर। रतलाम जिला अस्पताल में एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ, जहां बच्चे के दो मुंह और तीन हाथ हैं. बच्चे को इलाज के लिए फिलहाल इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है.

जावरा में रहने वाले सोहेल खान की पत्नी को डिलीवरी हुई, जब रतलाम जिला हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ तो बच्चे को देखकर माता-पिता के साथ ही डॉक्टर भी हैरान रह गए. दरअसल, बच्चे के दो सिर और तीन हाथ थे, इसके बाद बच्चे को आनन-फानन में इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां आईसीयू में बच्चे का इलाज जारी है.

इसे मेडिकल साइंस में पोलिसेफली कंडीशन कहा जाता है और यह समस्या कुछ ही बच्चों में आती है. वहीं, डिलीवरी के दौरान जब महिला की सोनोग्राफी करवाई गई थी तो उसमें जुड़वा बच्चों की जानकारी आई थी, लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो माता-पिता के साथ ही डॉक्टर भी चौंक गए हैं. बच्चे के दो सिर हैं जो एक ही धड़ से जुड़े हुए हैं साथ ही तीन हाथ हैं जिसमें से दो हाथ तो सामान्य स्थान पर हैं, लेकिन एक हाथ सिर के पास से निकल रहा है. फिलहाल, इंदौर एमवाय हॉस्पिटल के डॉक्टर बच्चे को विशेष निगरानी में लिए हुए हैं और उसको ट्रीटमेंट दे रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.