दुबई के मिरेकल गा़र्डन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं हिना खान
टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो आए दिन अपनी तस्वीरों को फैन्स के साथ साझा कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक बार फिर उनकी दुबई ट्रिप की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिनमें वो जमकर मस्ती करती दिखाई दे रहीं हैं।
इन फोटोज़ में हिना खान दुबई के मिरेकल गा़र्डन में कलरफुल फूलों के बीच साइकिलिंग करती दिखाई दे रहीं हैं।
फोटोज़ में हिना खान येलो एंड ग्रीन प्रिंट वाली आउटफिट में किसी दिवा की तरह पोज़ देती नजर आ रहीं हैं।
हिना खान ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों को खुला छोड़ दिया और ब्लैक शेड्स के साथ एक पर्स कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने इन्हें कैप्शन दिया – मिरेकल गार्डन दुबई में मेरा पहला.. मेरे डैडी को यह जगह बहुत पसंद थी, इसलिए मैं यहां हूं।
आपको बता दें कि हिना खान ने टीवी शोज़, रिएलिटी शोज़, म्यूज़िक वीडियोज़ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
सोशल मीडिया पर हिना खान के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.