ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्‍य प्रदेश में नई शराब नीति के खिलाफ फिर मुखर हुईं उमा भारती

भोपाल।   प्रदेश में आज से नई शराब नीति लागू हो गई है। नई नीति के तहत शराब के दाम कुछ कम हो गए हैं। इस मुद्दे पर जहां विपक्षी दल कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है, वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती ने भी तीखे तेवर दिखाए हैं। प्रदेश में शराबबंदी को लेकर लगातार मुखर उमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए इस मसले पर अपनी ही पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्‍होंने तो यहा तक कहा कि उमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल से चैत्र की नवरात्रि है। यह नौ दिन नारी शक्ति की पूजा का पर्व है। वहीं आज हमने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके, इस व्यवस्था को निश्चित किया है। मध्यप्रदेश में इसका सर्वत्र नारी शक्ति द्वारा विरोध हो रहा है। उमा यहीं नहीं रुकीं। उन्‍होंने अगले ट्वीट में लिखा कि छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाइयां इसी प्रकार की शराब की नीति के विरोध में सड़क पर उतर आई हैं। मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं, शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं, उनकी इज्जत एवं जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं। इस पर शर्मिंदा भी हूं।

कांग्रेस को मिला घेरने का मौका

उमा के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस को सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्‍ता नरेंद्र सलूजा ने उमा भारती के ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि उमा जी, आपकी सारे बातें सही है लेकिन सिर्फ़ एक दिन पत्थर फेकने से काम नही चलने वाला है। विरोध में सड़कों पर उतरना होगा। मामाजी की सरकार को बहन-बेटियों की कोई चिंता नही। उन्हें तो बस राजस्व की ही चिंता है। नवरात्रि पर्व में नई शराब नीति प्रदेश में लागू। घर-घर शराब, सस्ती शराब।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.