ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स विभाग ने नोटिफाई किया ITR फॉर्म

ITR Form Notified: इनकम टैक्स विभाग ने फॉर्म संख्या 1 से फॉर्म संख्या 5 को नोटिफाई कर दिया है. इन्हीं फॉर्म के जरिए टैक्सपेयर्स एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करेंगे.

Income Tax Form Notified: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) इनकम टैक्स विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए नया इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म को नोटिफाई कर दिया है. नोटिफिकेशन जारी कर इनकम टैक्स विभाग ने फॉर्म संख्या 1 से फॉर्म संख्या 5 को नोटिफाई कर दिया है. इन्हीं फॉर्म के जरिए टैक्सपेयर्स एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करेंगे.

किनके लिए है ITR फॉर्म संख्या -1 इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म संख्या वो टैक्सपेयर्स भर सकेंगे जिनकी सलाना आय 50 लाख रुपये तक है. उवके इनकम का सोर्स वेतन के अलावा एक घर प्रॉपर्टी से आय होता हो इसके अलावा ब्याज से होने वाला आय और डिविडेंड इनकम और कृषि से सलाना 5,000 रुपये तक इनकम होता है.

किन्हें भरना होगा आटीआर फॉर्म संख्या -2 अगर म्यूचुअल फंड, स्टॉक जैसी संपत्तियों की बिक्री से पूंजीगत लाभ होता है या एक से अधिक गृह संपत्ति है तो ऐसे टैक्सपेयर्स को आईटीआर -2 दाखिल करना होगा. हालांकि, वे आईटीआर -2 का उपयोग नहीं कर पाएंगे यदि वे व्यवसाय या पेशे से लाभ होता है. ITR-2 फॉर्म में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इस साल भी, व्यक्तियों को अपने नियोक्ता के अतिरिक्त विवरण प्रदान करने की आवश्यकता होगी. इनमें नियोक्ता की प्रकृति और नियोक्ता का पूरा पता शामिल है.

कौन भर सकता है फॉर्म संख्या – 3इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म संख्या -3 उन व्यक्तियों और HUF के लिए लागू होगा, जिन्हें लाभ से आय  होती है या व्यवसाय से लाभ होता है.

किनके लिए है आटीआर फॉर्म संख्या – 4आईटीआर-4, जिसे सुगम के रूप में भी जाना जाता है, जो व्यक्तियों और एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) (एलएलपी के अलावा) के लिए लागू होता है, जिनकी व्यवसाय और पेशे से कुल आय 50 लाख रुपये तक होती है.  व्यवसाय और पेशे से होने वाली आय की गणना सेक्शन 44AD, 44ADA या 44AE के तहत की जाती है.. यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए नहीं है जो या तो किसी कंपनी में निदेशक है या उसने गैर-सूचीबद्ध इक्विटी शेयरों में निवेश किया है या यदि ईएसओपी पर आयकर स्थगित कर दिया गया है या कृषि आय 5,000 रुपये से ज्यादा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.