ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर छायीं  

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में धमाल मचाती नजर आती हैं। अब मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर मल्टीकलर शॉर्ट समर स्ट्रैपी ड्रेस में बीच पर एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। मौनी रॉय के फैन्स उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए प्यार की बौछार करते नजर आ रहे हैं। मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। मौनी रॉय हाल ही में दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी के बंधन में बंधी हैं और अपना ज्यादातर समय वहीं बिताती हैं। यूएई की अपनी हालिया तस्वीरों में, मौनी को मल्टीकलर फ्लोरल ड्रेस में समंदर किनारे मस्ती करते देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं, जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने इन्हें कैप्शन दिया- कल हम थोड़ी देर चले, कुछ फूल उठाए, बहुत कुछ खाया, थोड़ा पढ़ा, खाली नीले आसमान को निहारते हुए समुद्र तट पर लेट गए और फिर कुछ और चले …”। फोटोज़ में मौनी रॉय ब्लैक शेड्स पहन धूप में सेल्फी लेती दिखाई दे रहीं हैं। मौनी रॉय को समंदर किनारे मस्ती करना काफी पसंद है, इसलिए वो अक्सर बीच पर जाना ही पसंद करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.