ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आर्यन खान ड्रग्स मामले में एनसीबी के गवाह प्रभाकर सैल की दिल का दौरा पड़ने से मौत

आर्यन खान ड्रग्स मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल की महाराष्ट्र के चेम्बूर उपनगर स्थित उनके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा, “37 वर्षीय प्रभाकर सैल की शुक्रवार शाम चेम्बूर स्थित उसके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सैल के वकील तुषार खंडारे ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनके मुवक्किल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने कहा कि सैल के परिजनों को किसी साजिश की आशंका नहीं है। सैल ने क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी के गवाह केपी गोसावी का अंगरक्षक होने का दावा किया था। उन्होंने अपने एक हलफनामे में कहा था कि क्रूज से अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी होने के बाद उसने गोसावी को 25 करोड़ रुपये में समझौता करने की बात कहते हुए सुना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.