प्रभाकर सेल का अंधेरी में किया जाएगा अंतिम संस्कार
कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए पंच प्रभाकर सेल की मौत हो गई है। उनके वकील तुषार खंडारे के अनुसार, कल चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। प्रभाकर सेल का पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे अंधेरी स्थित उनके घर लाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वतंत्र गवाह, प्रभाकर सेल ने दावा किया था कि वह केपी गोसावी के पर्सनल बॉडीगार्ड थे। बता दें कि केपी गोसावी वहीं हैं, जिसकी आर्यन के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इतना ही नहीं प्रभाकर सेल ने हलफनामे में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आरोप भी लगाया था। सेल का कहना था कि वानखेड़े मामले के स्वतंत्र गवाह आरोपियों को खरीदने की कोशिश कर रहे थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.