ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई में Uber ने कैब सर्विस का किराया 15% बढ़ाया

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर आम आदमी पर तो दिख ही रहा है वहीं अब एप बेस्ड कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने भी अपनी सेवाओं के लिए दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा है कि उसने ईंधन की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए मुंबई में कैब सर्विस के किराए में 15 प्रतिशत की वृद्धि की है। बता दें बीते 11 दिन में 9 बार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 6।40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

उबर इंडिया और साउथ एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के  नीतीश भूषण ने एक बयान में कहा, “उबर मुंबई में यात्रा के किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रहा है।” उन्होंने कहा कि किरायों में वृद्धि ईंधन की कीमतों में वृद्धि के प्रभाव से ड्राइवरों को मदद करने के लिए है। उन्होंने कहा, “ड्राइवर्स से मिलने वाली प्रतिक्रिया से हमें समझ आ रहा है कि ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का विषय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.