ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केजीएफ  चैप्टर 2′ 14 अप्रैल को रिलीज होगी  

भारत के बेहतरीन और सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक करण जौहर इस साल की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट की मेजबानी बेंगलुरु में कर रहे हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह इवेंट कितना शानदार और खास होने वाला है।
अब जैसा कि ‘केजीएफ: चैप्टर 2′ 14 अप्रैल को बड़े पैमाने पर थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है, इस मेगा एक्शन एंटरटेनर के निर्माताओं ने फिल्म का प्रचार शुरू करने का फैसला किया है।
बता दें, अपनी प्रभावशाली कहानी, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंसेज, आकर्षक साउंडट्रैक और शानदार प्रदर्शन के एक धमाकेदार कॉम्बिनेशन के साथ चैप्टर 1 ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड और उम्मीदों को तोड़ दिया था। अब संजय दत्त, रवीना टंडन को अपनी शानदार कास्ट में शामिल करने के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि केजीएफ :चैप्टर 2 अपने ही बनाए पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देशभर में रिलीज होने वाली केजीएफ: चैप्टर 2’ प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले निर्देशकों में से एक है साथ ही इसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित किया गया है। उभरते हुए पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउसों में से एक, होम्बले फिल्म्स आने वाले दो वर्षों में उद्योग की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से कुछ को बैंकरोल करने के लिए तैयार है। इसमें प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सालार’ भी शामिल है।
केजीएफ चैप्टर 2 को उत्तर भारत के बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। एक्सेल ने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, गली बॉय और कई अन्य हिट फिल्में दी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.