मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. हेडगेवार की जयंती पर किया नमन
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
डॉ. हेडगेवार बचपन से ही क्रांतिकारी प्रवृत्ति के थे, उन्हें अंग्रेज शासकों से घृणा थी। उन्होंने 1925 में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। डॉ. हेगडेवार का मत था कि जाति-पाति और छूआ-छूत के भेद के कारण हम असंगठित और दुर्बल हुए। परिणामस्वरूप मुट्ठी भर लुटेरों के हाथों हमें हार खानी पड़ी। गुलामी का अभिशाप सहना पड़ा। राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के साथ समाज को संगठित, अनुशासित और शक्तिशाली बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.