ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती के लिए आवेदन 24 मार्च तक

सरकारी बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले या बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती की तैयारी जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न विभागों में कुल 105 पदों पर भर्ती के लिए एक और भर्ती विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा 4 मार्च 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट, एमएसएमई और कॉर्पोरेट क्रेडिट डिपार्टमेंट में मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आज से ही बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2022 निर्धारित की गयी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैरियर सेक्शन में जाएं, जहां सम्बन्धित भर्ती अधिसूचना डाउनलोड लिंक के साथ-साथ ऑनलाइन अप्लीकेशन के पेज पर जाने के लिए लिंक एक्टिव किया गया है। आवेदन के पेज पर उम्मीदवारों को अपने ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों के माध्यम से पहले पंजीकरण करना होगा और फिर आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान वे ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे। हालांकि, एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये ही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.