राजस्थान में भीषण गर्मी का सितम जारी, 28.3 डिग्री के साथ बाड़मेर में सबसे गर्म रात दर्ज
प्रदेश में बीती रात मिलाजुला तापमान दर्ज किया गया. इस दौरान जहां करीब डेढ़ दर्जन जिलों में रात के तापमान में एक से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई तो वहीं प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट होने से लोगों को गर्मी और उमस से हल्की राहत भी मिली.
Jaipur: प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस का सितम जारी है. बीती रात 28.3 डिग्री के साथ बाड़मेर में इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई. इसके साथ ही बीती रात फलौदी में भी रात का तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया. रात में जहां भीषण उमस लोगों के जमकर पसीने छुड़ा रही है तो वहीं दिन में लू के थपेड़ों ने भी अब लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है.
प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस का सितम जारी
28.3 डिग्री के साथ सीजन की सबसे गर्म रात दर्जवहीं फलौदी में भी बीती रात में 28.2 डिग्री पर पहुंचा रात का पाराकरीब दो दर्जन जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री के पार दर्जराजधानी जयपुर में भी बीती रात 22.1 डिग्री दर्ज किया गया रात का तापमानरात को उमस तो दिन में गर्म लू के थपेड़े लोगों को कर रहे परेशानरात में मिलाजुला तापमान दर्ज किया गयाप्रदेश में बीती रात मिलाजुला तापमान दर्ज किया गया. इस दौरान जहां करीब डेढ़ दर्जन जिलों में रात के तापमान में एक से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई तो वहीं प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट होने से लोगों को गर्मी और उमस से हल्की राहत भी मिली.
प्रदेश में बीती रात मिलाजुला रहा रात का तापमान
कहीं हल्का बढ़ा तो कहीं हल्का गिरा रात का तापमान28.3 डिग्री के साथ बाड़मेर में सीजन की सबसे गर्म रात दर्जअजमेर 20.3 डिग्री, भीलवाड़ा 14.6 डिग्री, वनस्थली 18.6 डिग्रीअलवर 18 डिग्री, जयपुर 22.1 डिग्री, पिलानी 19.5 डिग्रीसीकर 16 डिग्री, कोटा 21.2 डिग्री, बूंदी 18.5 डिग्रीडबोक 18 डिग्री, बाड़मेर 28.3 डिग्रीजैसलमेर 22.5 डिग्री, जोधपुर 20 डिग्री, फलोदी 28.2 डिग्रीबीकानेर 22.5 डिग्री, चूरू 18 डिग्री, श्रीगंगानगर 21.3 डिग्रीधौलपुर 18.9 डिग्री, नागौर 21.1 डिग्री, डूंगरपुर 24.4 डिग्रीसिरोही 22.2 डिग्री, बांसवाड़ा 27.3 डिग्री रहा रात का पाराआगामी मौसम का हालमौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में रात का तापमान औसत से करीब 4 से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है तो वही दिन का तापमान भी औसत से करीब 6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.