हिंदू नव वर्ष पर भगवामय हुई सुकरीगढ़ा, पूरे पंचायत में भ्रमण की शोभा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
रामगढ़: राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी। घर-घर भगवा छाएगा, रामराज फिर आएगा। के गगनभेद्दी नारों के साथ हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य सुकरीगढ़ा भगवामय दिखी. चौक-चौराहों के अलावे अलग-अलग मार्गों को भगवा झंडों से पाट दिया गया था. वहीं शोभा यात्रा में शामिल अधिकांश व्यक्ति के हाथ में भगवा झंडा अथवा भगवा गमछा दिखा जिस गली से जुलूस गुजरा वो क्षेत्र भगवामय हो गया। नारों संग जुलूस में शामिल युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
सुकरीगढ़ा पंचायत स्थित बाल विकास मंदिर के प्रधानाचार्य रवि दुबे के मौजूदगी मैं विद्यालय के बच्चों एवं बच्चियों के बीच नववर्ष मनाया गया। आपको बताते चलें कि नव वर्ष मनाने को लेकर सर्वप्रथम आरएसएस शाखा के भगवा ध्वज को खुले आसमान तले लहराया गया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों के मौजूदगी में डा. केशव बलिराम हेडगेवार के प्रतिमा में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रवि दुबे के नेतृत्व में विद्यालय के सभी बच्चों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया गया। धूप अधिक होने के कारण बच्चों के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत स्थित जामुन टोला के दुर्गा मंदिर के तत्वाधान में जलपान का पुख्ता इंतजाम किया गया था। ताकि किसी भी बच्चों को भूख प्यास ना लगे। वही दूसरी और विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री पवन वर्मा ने बताया कि डा. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस होने की वजह से संघ के स्वयंसेवकों द्वारा इस परंपरा को और भी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, शुक्ल एकम् का ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व भी है। धर्मग्रंथों के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी। मौके पे बाल विकास मंदिर के प्रधानाचार्य सह एकल प्राचार्य रवि दुबे ने बताया कि सभी हिन्दू समुदाय के लोग आज शाम अपने घर गली मोहल्ले में दीपक प्रज्वलित कर नववर्ष मनाएं। ताकि हिन्दू संगठित होकर एक अखंड भारत का नीव रखे।