ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय सेना के प्रथम सीडीएस जनरल अमर बलिदानी थे बिपिन रावत

नव वर्ष के शुभ अवसर पर सुअरा तीन मुहानी का नाम हुआ सीडीएस चौक

सासाराम। भारतीय सेना के प्रथम सीडीएस एवं अमर बलिदानी जनरल विपिन रावत की याद में आज भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर सुअरा तीन मुहानी का नाम सी डी एस चौक रखा गया। भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में आज प्रातः काल उक्त स्थान पर आयोजित एक सादे समारोह में भारतीय सेना के प्रथम चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी के नाम पर चौक का नाम रखा गया। आयोजित कार्यक्रम में जनरल बिपिन रावत जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय दहाउर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, किसान संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, किसान संघ के वरीय पदाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण संतोष प्रसाद, भगवान साह, हरि यादव, अमर दयाल यादव, सुरेंद्र सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रोशन कुशवाहा, देशमुख जी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय सेना को अपने नेतृत्व में दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मात देने वाले वीर सपूत के नाम पर चौक का नामकरण होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष भारतीय नववर्ष के दिन अमर बलिदानी बिपिन रावत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं कहा कि भविष्य में यहां उनका एक आदम कद प्रतिमा का स्थापना किया जाएगा यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.