नएफ रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने कटिहार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण -सेंसर युक्त वीआईपी लांच का उद्घाटन किया
कटिहार।
एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को निरीक्षण के क्रम में कटिहार पहुंचे। कटिहार स्टेशन पर रेल अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कटिहार स्टेशन पर रेल महाप्रबंधक की अध्यक्षता में स्टेशन के एसएस संजीत कुमार और कार्यालय चपरासी दुर्गा चरण मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप में फीता काटकर रिनोवेट हुआ। सेंसर युक्त वीआईपी लांच का उद्घाटन संपन्न हुआ। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।वही उद्घाटन के अवसर पर रेल महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर वीआईपी लांज में कई नई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दिया। रेल महाप्रबंधक श्री गुप्ता द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम का निरक्षण करते हुए संबंधित रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए रेल महाप्रबंधक ने बताया कि कटिहार रेल मंडल अंतर्गत वित्तीय वर्ष पूरा होने के उपरांत कई बड़े कार्यों को पूरा किया गया है। जबकि नये वित्तीय वर्ष में इंडो नेपाल,बांग्लादेश , अररिया, गलगलिया प्रोजेक्ट सहित डबलिंग आदि प्रोजेक्ट पर मुख्य फोकस है। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई नई ट्रेन भी प्रस्तावित है। जबकि व्यापारियों के लिए कटिहार, रानीपतरा, पूर्णिया सहित अन्य स्टेशनों पर नई शुरू हुई सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर रेल महाप्रबंधक के साथ कटिहार स्टेशन पर डीआरएम कर्नल शुभेंदु कुमार चौधरी के साथ रेल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती चौधरी सहित एडीआरएम चौधरी विजय कुमार, आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह, सीनियर डीएफएम अजीत मिश्रा, डीसीएम अमिताभ मिश्रा सहित सभी वरीय रेल अधिकारीगण सहित सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे।