ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में कॉलेज स्टूडेंट से रेप- जयपुर के कैटरिंग व्यवसायी ने इंदौर आकर होटल में छात्रा को तीन दिन तक बंधक बनाकर संबंध बनाए, न्यूड वीडियो भी बनाया

इंदौर में कॉलेज स्टूडेंट से रेप:जयपुर के कैटरिंग व्यवसायी ने इंदौर आकर होटल में छात्रा को तीन दिन तक बंधक बनाकर संबंध बनाए, न्यूड वीडियो भी बनाया

भंवरकुआं इलाके में कॉलेज की छात्रा को बंधक बनाकर रेप केस में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और छात्रा की दोस्ती टेलीग्राम पर हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसकी सरकारी नौकरी है। यह बताकर छात्रा से नजदीकियां बढ़ाई और यहीं मिलने आ गया। इंदौर में आकर उसने होटल में रूम बुक कराकर यहीं छात्रा को बुलाया और दुष्कर्म कर वीडियो बनाए।

एडिशनल एसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक पीड़िता एक कॉलेज की छात्रा है। आरोपी का नाम गौरव गोलिया निवासी वैशाली नगर जयपुर राजस्थान ने खरगोन निवासी छात्रा इंदौर में पढ़ाई करती है। आरोपी से उसकी दोस्ती टेलीग्राम एप पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, जिसके बाद आरोपी गौरव छात्रा से मिलने 11 मार्च को इंदौर पहुंचा। यहां उसने ओयो इमरलेंड में कमरा बुक किया। उसने छात्रा को मिलने यहीं बुलाया।

जहां वह कुछ घंटे साथ बिताने के बाद भंवरकुआं की होटल में जाकर रुके और वहां 3 दिनों तक गौरव ने छात्रा को बंधक बनाकर रेप किया। छात्रा के कई न्यूड वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी जयपुर लौट गया। इसके बाद गौरव छात्रा को ब्लेकमेल करने लगा। रुपए ना देने पर उसने सभी वीडियो छात्रा के पिता और उसके रिश्तेदारों को भेज दिए। जिसके बाद परिवार और छात्रा द्वारा आरोपी के खिलाफ भंवरकुआं में प्रकरण दर्ज कराया गया था।

आरोपी बोला, छात्रा के पिता की सरकारी नौकरी का सुन ब्लेकमेल करने लगा गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ में आरोपी गौरव ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने बताया था कि उसके पिता सरकारी नौकरी में हैं। इसलिए उसने छात्रा के वीडियो बना लिए। ज्यादा पैसे मिल जाएंगे इस लालच में आकर उसने वीडियो-फोटो के नाम से ब्लेकमेल करने लगा। जब उसे छात्रा ने पैसे देने से मना कर दिया तो गौरव ने सभी वीडियो छात्रा के पिता और रिश्तेदारों को भेज दिए। इसके बाद छात्रा ने भंवरकुआं थाने में गौरव पर केस दर्ज किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.