ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिर्फ 250 रुपये में अपनी बेटी के नाम खोलें ये खास खाता, मिलेगा सबसे ज्‍यादा ब्‍याज – Officenewz Hindi

नई दिल्‍ली: Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश पर होने वाले खर्च को देखते हुए जल्‍द से जल्‍द बचत शुरू कर देना बेहतर होता है. इसके लिए सरकार सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) जैसी महत्‍वाकांक्षी योजना चला रही है. इस योजना में निवेश करना आपकी बेटी (Daughter) के भविष्‍य के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा.

मिलेगा सबसे ज्‍यादा ब्‍याज

नए फाइनेंशियल ईयर (New Financial Year) की पहली तिमाही के लिए सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) पर ब्याज दरों में कोई चेंज नहीं किया है. यानी कि सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) जैसी छोटी बचत योजनाओं पर भी पिछली तिमाही की तरह ब्याज मिलना जारी रहेगा. ऐसे में यह योजना अभी भी पहले की तरह सबसे ज्‍यादा ब्‍याज देने वाली बचत योजना है.

अभी 12 महीने के Fixed Deposit पर 5.5 फीसदी, 5 साल की FD पर 6.7 फीसदी, NSC पर 6.8 फीसदी, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी और सीनियर सिटिजन की सेविंग स्कीम पर 7.4 फीसदी मिलता है. जबकि सुकन्या समृद्धि योजना पर इन सबसे ज्‍यादा 7.6 फीसदी ब्याज मिलता है.

ढाई सौ रुपये में बन जाएगा काम

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत साल में कम-से-कम 250 रुपये का निवेश करना होता है. ज्‍यादा से ज्‍यादा अमांउट की बात करें तो एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. इसके लिए आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए. अकाउंट खोलने के बाद 14 साल तक इसकी किश्‍त भरनी होती है और अकाउंट 21 साल बाद मेच्योर होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.