ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Bharti Singh और हर्ष लिंबाचिया बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म

नई दिल्लीl हास्य कलाकार भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बन गए हैंl भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया हैl नए-नए पिता बने हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा कीl उन्होंने भारती सिंह के गर्भवती होने के दौरान एक फोटोशूट करवाया थाl उसी में से एक फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दीl तस्वीर में दोनों ने वाइट कलर का ड्रेस पहन रखा है और भारती सिंह ने हाथ में एक बास्केट ले रखा हैl

हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की

अब हर्ष लिंबाचिया की पोस्ट पर कई लोग बधाई दे रहे हैंl आदित्य भाटिया ने लिखा है, ‘हे भगवान.. बधाई.. बहुत खुशी हुई.. छोटे बच्चे को देखने के लिए उत्साहित हूंl’ वही बंदगी कालरा ने लिखा है, ‘भगवान.. बधाईl’ तुषार कालिया जैस्मिन भसीन जैसे कई लोगों ने भी उन्हें बधाई दी हैl

भारती सिंह ने जुड़वा बच्चियां होने की अफवाहों का खंडन किया था

इसके पहले यह खबर आ रही थी कि भारती और हर्ष लिंबाचिया को जुड़वा बच्चियां हुई हैl भारती सिंह अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में मां बनने वाली थीl उन्होंने इसके पहले इस प्रकार की अफवाहों का खंडन कियाl भारती सिंह ने कहा था, ‘मैंने अभी तक बच्चे को जन्म नहीं दिया हैl मुझे बहुत सारे फोन और मैसेजेस मिल रहे हैं कि मुझे बेटी हुई है लेकिन ऐसा नहीं हैl मैं खतरा-खतरा के सेट पर हूं अभी 15 या 20 मिनट का ब्रेक हुआ हैl इसलिए मुझे लगा इसपर आकर स्पष्टीकरण देना चाहिएl’

भारती सिंह द खतरा-खतरा शो की शूटिंग अंतिम दिनों तक करते रही

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया द खतरा-खतरा नामक शो की शूटिंग अंतिम दिनों तक करते रहेl भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों कई शो में साथ नजर आ चुके हैंl दोनों ने लव मैरिज की हैl दोनों ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैंl दोनों बेल पर छूटे हुए हैंl अब दोनों के घर खुशी आई हैl इसके चलते दोनों काफी खुश हैंl भारतीय सिंह की तबीयत ठीक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.