ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी जवानों पर हमला, एक आरोपित गिरफ्तार और दूसरा फरार

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थल गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी सिपाहियों पर रविवार की शाम दो अराजक तत्वों ने धारदार हथियार (दाव) से हमला कर दिया। अल्ला-हू-अकबर का नारा लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहे एक हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट पर हुई सनसनीखेज वारदात में लहुलूहान दोनों सिपाहियों को गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गोरखनाथ मंदिर को पूरी तरह सील कर फरार आरोपित की तलाश चल रही है। पकड़े गए आरोपित के पास से धारदार हथियार, लैपटाप और इंडिगो एयरलाइंस का टिकट मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाही गोपाल गौड़ और अनिल पासवान पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उनके पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित गोरखनाथ मंदिर परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन सिपाही ने उसे धर दबोचा। आरोपित का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी है।

आरोपित अहमद मुर्तजा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार हमलावर की क्या मंशा थी। माना जा रहा है कि पुलिस की जांच में हमले के पीछे की साजिश का पर्दाफाश होगा। डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.