परशुराम सेवा संगठन द्वारा भोपाल में हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
भोपाल। परशुराम सेवा संगठन , मध्य प्रदेश भोपाल का विक्रम सवत 2079… होली मिलन, हिन्दू नववर्ष और चैत नवरात्रि के आगमन का स्वागत के साथ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक शरतेन्दु तिवारी, विधायक, चुरहट
आलोक शर्मा, पूर्व महापौर, भोपाल शामिल होकर आयोजन का गौरव बढ़ाया।इस अवसर पर संगठन की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दिव्या बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला, पीके मिश्रा, महासचिव दिनेश उपाध्याय,कोषाध्यक्ष मनोज दुबे सह सचिव एस के शर्मा, भोपाल अध्यक्ष अजय त्रिपाठी सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं भोपाल महिला प्रकोष्ठ की संभागीय अध्यक्षा उज्जवला शुक्ला, जिला भोपाल अध्यक्ष हर्षा पांडेय अपनी पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बड़ी गणमान्य अतिथि और परिजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में को सफल बनाने के लिए जिन गणमान्य व्यक्तियों द्वारा तन,मन,धन से सहयोग दिया उनका ह्रदय से आभार और सफल कार्यक्रम की बधाई दी गई।