ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खुशखबरी! सरसों का तेल हो गया सस्ता, चेक करें कितनी गिरी 1 लीटर की कीमत?

Edible Oil Price: विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच खाने के तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. वित्त वर्ष खत्म होते ही खाने के तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है.

Edible Oil Price: विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच खाने के तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. वित्त वर्ष खत्म होते ही खाने के तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है वहीं, साधारण मांग के चलते सोयाबीन तिलहन की कीमतों में सुधार देखने को मिला है.

क्यों आई गिरावट?बाजार के सूत्रों ने कहा कि बीते सप्ताह वार्षिक लेखाबंदी की वजह से कारोबार सीमित होने से कीमतों में गिरावट आई है. इसके अलावा शनिवार से नवरात्र की शुरुआत हुई है, जिसकी वजह से घरेलू के साथ-साथ कारोबारी मांग घटने से यह गिरावट और बढ़ गई. कारोबार के आगे के रुख का पता सोमवार को चलेगा.

पिछले हफ्ते के मुकाबले आई गिरावटसूत्रों ने कहा कि मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर रहे. केवल मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड के भाव में पिछले सप्ताह के मुकाबले 10 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई.

सरसों का तेल हुआ सस्तासूत्रों ने कहा कि मंडियों में आवक बढ़ने से जहां सरसों तेल-तिलहन में गिरावट आई है. वहीं, ऊंचे भाव पर मांग कमजोर रहने और विदेशी बाजारों में गिरावट आने की वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव भी गिरावट दर्शाते बंद हुए.

बढ़ेगी जीडीपी और रोजगारसूत्रों ने कहा कि सरकार को तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने की ओर विशेष ध्यान देना होगा तभी इस मामले में देश आत्मनिर्भर होगा. इससे हमारी विदेशी मुद्रा की बचत होगी. इसके साथ ही सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और रोजगार बढ़ेगा.

कितना सस्ता हुआ सरसों का तेल?सूत्रों ने बताया कि विदेशी बाजारों में मंदी और मंडियों में स्थानीय आवक बढ़ने के कारण पिछले हफ्ते के मुकाबले बीते सप्ताह सरसों दाने का भाव 150 रुपये घटकर 7,475-7,525 रुपये प्रति क्विंटल रह गया. सरसों दादरी तेल 320 रुपये घटकर समीक्षाधीन हफ्ते में 15,000 रुपये क्विंटल पर बंद हुआ. वहीं, सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतें भी क्रमश: 45-45 रुपये की फिसलकर क्रमश: 2,375-2,450 रुपये और 2,425-2,525 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं.

आइए चेक करें सोयाबीन का भावसूत्रों ने कहा कि मामूली मांग होने की वजह से बीते सप्ताह विदेशों में मंदी के बावजूद सोयाबीन दाने और सोयाबीन लूज के भाव क्रमश: 75-75 रुपये के लाभ के साथ क्रमश: 7,625-7,675 रुपये और 7,325-7,425 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए.

किस रेट पर बंद हुआ मार्केटइसके उलट समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई. सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और सोयाबीन डीगम के भाव क्रमश: 400 रुपये, 250 रुपये और 200 रुपये की हानि दर्शाते क्रमश: 15,800 रुपये, 15,600 रुपये और 14,400 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए.

चेक करें मूंगफली तेल का भावसमीक्षाधीन सप्ताह में मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्व सप्ताहांत के बंद भाव के स्तर पर टिके रहे और केवल मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड में 10 रुपये की गिरावट आई. मूंगफली सॉल्वेंट का भाव 2,570-2,760 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.