ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्लाईवुड दुकान में आग लगने से,बीमार महिला की झुलस कर मौत

प्लाईवुड दुकान में लगी भीषण आग में झुलस कर महिला की मौत हो गई। भीषण हादसे में आसपास की दूसरी दुकानों को भी नुकसान पहुंचा हैं। हादसा मंगलवार की तड़के 2 से 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थित पूजा प्लाईवुड में सुबह अचानक आग लग गई। दुकान संचालक शिव कुमार बंग और उनका परिवार दुकान के उपरी मंजिल में रहते हैं। सुबह का समय होने की वजह से पूरा परिवार गहरी निद्रा में था। आग के चारों ओर फैल जाने के बाद,हादसे की भनक इस परिवार को मिल पाई। किसी तरह जान बचा कर शिव कुमार बंग स्वजनों सहित नीचे भागे। लेकिन इस बीच,आग चारों ओर फैल चुका था।  रचना बंग 58 वर्ष उपर के कमरे में फंस चुकी थी। आग की चपेट में आने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला पैरालिसिस की मरीज थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.