ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोगों से जमकर कर वसूलने वाला इंदौर नगर निगम खुद बिजली बिल चुकाने में सुस्त

इंदौर ।   मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने खत्म हुई वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा राजस्व जुटाकर रिकार्ड बनाया है। कंपनी के अधीन आने वाले 15 जिलों इंदौर शहर वृत्त सबसे आगे बना हुआ है। बिजली कंपनी के इंदौर शहर वृत्त ने राजस्व जुटाने के लक्ष्य को भी पीछे छोड़ दिया। 31 मार्च तक इंदौर शहर से बिजली कंपनी ने कुल 180 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए। जबकि लक्ष्य 177 करोड़ रुपये का था।

बिजली कंपनी द्वारा बिल वसूली की कार्रवाई तमाम उपभोक्ताओं से चलती रही। आधी रात तक कंपनी पैसा जमा करवाती रही। हालांकि बिजली के बड़े बकायादारों में शामिल नगर पालिक निगम इंदौर से बिजली कंपनी को सहयोग नहीं मिला। नगर निगम पर बिजली का चालू माह का बिल 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का थाम बड़े बकायादार नगर निगम से बिजली कंपनी ने बिल जमा करने की गुहार लगाई। बिजली कंपनी इंदौर वृत्त के अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा के अनुसार नगर निगम में बिल का कुछ हिस्सा ही जमा किया।

यह राशि भी बमुश्किल 10 प्रतिशत है। हमें निगम से सहयोग नहीं मिला। जबकि अन्य शासकीय विभागों ने हमारा सहयोग किया। शहर के पांच डिवीजनों में से चार ने 100 प्रतिशत वसूली लक्ष्य हासिल किया। एकमात्र दक्षिण शहर सम्भाग लक्ष्य से पीछे रहा।हालांकि दक्षिण शहर सम्भाग ने भी 95 फीसद राजस्व का आंकड़ा हासिल कर लिया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान ऐतिहासिक रूप से 9768 करोड़ रूपए का राजस्व एकत्र किया है। वित्तीय वर्ष के अंतिम मार्च माह में ही कंपनी ने 1372 करोड़ रूपए प्राप्त किए है। ये दोनों ही आंकड़े मप्र के ऊर्जा क्षेत्र में किसी भी वित्तीय वर्ष और माह में प्राप्त राजस्व में सबसे ज्यादा है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में प्रतिमाह औसत बिल भरने वालों की संख्या पहले की तुलना में दो लाख बढ़कर अब लगभग 23 लाख हो गई है। समय पर बिल भरने से बिजली उपभोक्ताओं को अधिभार से भी निजात मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.