संगीतकार रिकी केज को पीएम मोदी ने दी बधाई
ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले रिकी केज को उनकी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने सोमवार की शाम को एक ट्वीट किया और रिकी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार की रात को लास वेगास में आयोजित हुआ। भारतीय संगीतकार रिकी केज और उनके सहयोगी स्टीवर्ट कोपलैंड को बेस्ट न्यू एज एलबम की कैटिगरी में संगीत का यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। रिकी और स्टीवर्ट को उनके एलबम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए यह अवॉर्ड मिला। यह उनका दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड है। इससे पहले 2015 में उन्हें उनके एलबम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए इसी कैटिगरी में अवॉर्ड दिया गया। रिकी की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने सोमवार की शाम को एक ट्वीट किया और रिकी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.