ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

15 दिन में 9.20 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, आज भी बढ़े तेल के दाम

नई दिल्ली   अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil की कीमत घटकर भले ही अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है लेकिन भारतीय बाजार पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। तेल कंपनियां रोज ही धीरे-धीरे रेट बढ़ाकर महंगाई पर आम आदमी को जोर का झटका दे रही हैं। दो 14 दिन में पेट्रोल डीजल के भाव में 13 बार उछाल आ चुका है। 22 मार्च से जो बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ वो अभी कंट्रोल होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 15 दिन की बात की जाए तो सिर्फ 24 मार्च और 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ। धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ बीते 14 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 9.20 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव

भारतीय तेल कंपनियों ने आज 05 अप्रैल एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का भाव 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके साथ अब राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 104.61 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 95.87 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 119.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल 103.92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

रोज अपडेट होती है पेट्रोल डीजल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत रोज अपडेट की जाती है। भारतीय तेल कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.