ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सपा के विधायक रामभक्त शिवपाल सिंह यादव जायेंगे अयोध्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने के बाद भी राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के प्रति उमड़ा ट्विटर प्रेम और उनका रामभक्त हो जाना बदलाव का बड़ा संकेत दे रहा है। वैसे भी शिवपाल सिंह यादव यह कह चुके हैं कि वह नवरात्रि के बाद कोई बड़ा फैसला लेंगे। अब सभी की निगाह उनके फैसले पर ही टिकी है।

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब मिशन 2024 पर लग गई है। भाजपा के इस मिशन में समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव भी बड़े मददगार साबित हो सकते हैं। शिवपाल सिंह यादव का ट्विटर पर भाजपा के बड़े नेताओं को फालो करने के साथ ही अयोध्या जाकर रामलला तथा हनुमान गढ़ी का दर्शन करने की योजना भी उनको रामभक्त साबित कर रही है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सबसे सबसे बड़े राजनीतिक यादव परिवार के मजबूत सदस्य शिवपाल सिंह यादव पर भगवा रंग चढऩे लगा है। सोमवार को सुबह राम दरबार की एक फोटो शेयर कर चौपाई के जरिए अपनी बात कहने वाले शिवपाल सिंह यादव अब अयोध्या जाने की तैयारी में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.