शिवराज सिंह मुख्यमंत्री ने किया कटनी में रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
कटनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कटनी में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। यह ब्रिज 85 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नवरात्र पर्व पर मातारानी की यह कृपा आपको सौगात के रूप में मिली है। उन्होंने इंदौर की तरह कटनी को भी स्वच्छ रखने कहा। इससे पहले उन्होंने सत्येंद्र पाठक स्मृति चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन किया। मुख्यमंंत्री ने जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पाठक जी हमारे साथ ही है। उनके नाम को बढ़ाओ। काम को बढ़ाओ। संजय पाठक के लिए कहा 2014 में आपको भाजपा में छोटे भाई के रूप में लेकर आए थे। जीवनदान, भोजन दान के साथ आनंंद दान भी देते जाओ। कटनी जिले की जनता को इस अस्पताल के नए भवन से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सत्येंद्र पाठक स्मृति चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक संजय पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
सेवा की भावना दिल में होना चाहिए :
कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि समाज की सहभागिता के बिना शिक्षा और स्वास्थ्य को सुविधाजनक नहीं बना सकते हैं। पाठक परिवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भावना को साकार करने का काम किया है। सम्पन्न तो बहुत होते हैं लेकिन सेवा की भावना दिल में होना चाहिए। कटनी के आधुनिक चिकित्सा का केंद्र बनेगा कटनी का जिला चिकित्सालय। जिला अस्पताल का सत्येंद्र पाठक के नाम पर होगा। सांसद वीडी शर्मा ने जिला अस्पताल का नाम पं.सत्येन्द्र पाठक के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल मंजूरी भी दे दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.