ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

35 की उम्र से हर महीने 5,000 का निवेश, रिटायरमेंट पर कितनी बनेगी मंथली पेंशन

NPS Calculator: रिटायरमेंट बाद का जीवन आराम से जीने के लिए आपकी जेब में पैसे होने चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि आप नौकरी के शुरुआती दिनों में ही रिटायरमेंट प्‍लानिंग कर लें. हालांकि, अक्‍सर लोग इसमें देर करते हैं. जल्‍दी रिटायरमेंट प्‍लानिंग शुरू करने का फायदा यह होता है कि आपको रिटारयमेंट कॉपर्स बनाने के लिए लंबा वक्‍त मिलता है. रिटायरमेंट फंड के साथ-साथ हर महीने पेंशन पाने के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (Nation pension System) एक बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है. इस स्‍कीम में निवेश पर रिटायरमेंट पर एक बड़ा रिटायरमेंट फंड (Retirement fund) भी एकमुश्‍त मिलता है.

NPS Calculator: 35 की उम्र, 5000 मंथली निवेश का प्‍लान

NPS के जरिए रिटायरमेंट प्‍लानिंग एक अच्‍छा ऑप्‍शन है. यह एक हाइली रेग्‍युलेटेड और सबसे सस्‍ती पेंशन स्‍कीम है. इसकी खासियत यह है कि इसमें आप 18 साल से लेकर 70 की उम्र तक भी निवेश कर सकते हैं. हालांकि, इसमें रिटर्न और पेंशन गारंटीड नहीं होता है. यह फंड की परफॉर्मेंस पर निर्भर करती है.

अगर किसी निवेशक की उम्र 35 साल है और वह 5,000 रुपये मंथली NPS में निवेश करने चाहता है, तो 60 की उम्र में तक उसके पास कितना कॉपर्स बन सकता है और उसकी अनुमानित मंथली पेंशन क्‍या होगी. इसे SBI पेंशन फंड के कैलुलेटर के आधार पर समझते हैं.

निवेशक की उम्र: 35 साल

रिटायरमेंट की उम्र: 60 साल

NPS में मंथली निवेश: 5,000 रुपये (60,000 रु सालाना)

25 साल में कुल योगदान: 15 लाख रुपये

निवेश पर अनुमानित रिटर्न: 10%

मैच्योरिटी पर कुल पेंशन वेल्‍थ: 65.95 लाख रुपये

निवेश पर ब्‍याज: 50.96 लाख रुपये

कुल टैक्‍स सेविंग: 4.50 लाख रुपये

एन्युटी परचेज: 50%

अनुमानित एन्युटी रेट: 6%

60 की उम्र पर पेंशन: 16,490 रुपये महीना

32.98 लाख का रिटायरमेंट कॉपर्स

NPS अकाउंट में निवेशक 60 साल की उम्र तक 5,000 रुपये मंथली का निवेश करता है, तो कुल अनुमानित फंड 65,96,366 रुपये का फंड बनेगा. इसमें 50 फीसदी एन्‍युटी लेते हैं (मिनिमम 40 फीसदी इतना रखना जरूरी) है, तो रिटायरमेंट बाद आपको 32,98,184 रुपये एकमुश्‍त मिलेंगे और 32,98,183 रुपये एन्‍युटी में चले जाएंगे. एन्‍युटी पर अगर 6 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता है, तो हर महीने 16,490 रुपये की पेंशन मिलेगी. एन्‍युटी की रकम जितनी ज्‍यादा रखेंगे आपको पेंशन उतनी ज्‍यादा मिलेगी.

NPS: कौन कर सकता है निवेश

NPS में भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है, कुछ जरूरी प्रक्रियाओं के बाद इस स्कीम में हिस्सा ले सकता है. NPS में जमा रकम को निवेश करने का जिम्मा PFRDA की ओर से रजिस्टर्ड पेंशन फंड मैनेजर्स को दिया जाता है. ये आपके निवेश को इक्विटी, गवर्नमेंट सिक्युरिटीज और नॉन गवर्नमेंट सिक्युरिटीज के अलावा फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट में निवेश करते हैं.

एनपीएस के तहत इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80CCD(1B) के तहत 50 हजार रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है. अगर आप सेक्शन 80C के तिहत 1.5 लाख रुपये तक की लिमिट पूरी कर चुके हैं तो एनपीएस आपको एक्स्ट्रा टैक्स सेविंग्स में भी मदद कर सकता है. इस योजना की मेच्योरिटी पर 60 फीसदी तक रकम निकालने पर टैक्स नहीं लगता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.