खरगोन में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव
खरगोन। जिले के ग्राम छापरा के ग्रामीण पेयजल समस्या को लेकर परेशान हो चुके हैं। तमाम आश्वासनों के बाद भी पानी न मिलने से शुक्रवार को 300 से अधिक महिला पुरुष जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टोरेट भवन के मुख्य द्वार को घेर लिया। इस दौरान जहां अधिकारियों से गहमागहमी की स्थिति बनी, वहीं महिलाओं ने मुख्य द्वार पर बैठकर गणगौर माता के झालरिया गाए और प्रशासन से पानी की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पानी की समस्या हल नहीं होगी, हम वापस नहीं जाएंगे। हम यहां 4 दिन यहां रहने की तैयारी से आए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.