आठ महीने बाद विंबलडन से वापसी करेंगी सेरेना विलियम्स
टेनिस की मॉम कही जाने वालीं स्टॉर खिलाड़ी सेरेना विलियम्स इस साल जून में होने वाले विंबलडन से कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं। 40 साल की अमेरिकी महिला खिलाड़ी ने उन अफवाहों पर भी लगाम लगा दी, जिसमें कहा जा रहा था कि वह टेनिस से संन्यास ले रही हैं। अपने लंबे समय के कोट पैट्रिक मोरातोग्लू के साथ अलग होने की खबर के बाद यह बात और पुख्ता हो गई थी कि वह वापसी नहीं करेंगी। एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह बड़े टूर्नामेंट में वापसी करने की तैयारी में है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह यूएस ओपन के बारे में सोच रही हैं तो उन्होंने कहा कि यूएस से पहले विंबलडन होगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.