ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फ्रेंच ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कहेंगे सोंगा

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पूर्व उप विजेता जो विल्फ्रेड सोंगा ने घोषणा की है कि वह फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के बाद टेनिस को अलविदा कहेंगे। अपने कॅरिअर के दौरान चोटों से जूझने वाले सोंगा इस तरह अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपने करियर का अंत करेंगे। दूसरी ओर, शीर्ष वरीय एरीना सबालेंका ने फरवरी के बाद पहली जीत दर्ज करते हुए मौसम से प्रभावित क्रेडिट वन चार्ल्सटन ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अमेरिका की एलिसन रिस्के को हराया। सबालेंका ने अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ 7-6 (3), 6-4 से जीत दर्ज की।  एलिसन रिस्के के खिलाफ मैच में सबालेंका ने शुरुआती सेट में 5-3 से बढ़त बना ली थी, लेकिन रिस्के ने टाईब्रेकर के लिए मजूबर किया। आखिर बेलारुस की खिलाड़ी ने टाईब्रेक में अंतिम 6 में से पांच अंक हासिल कर मैच जीत लिया। सबालेंका छह सप्ताह पहले कतर में क्वार्टरफाइनल में इगा स्वितेक से हारने के बाद इंडियन वेल्स और मियामी में भी अपने शुरुआती मैच में हारी थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.