ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमएलसी चुनाव में इस्तेमाल की गई काला धन की जांच आयकर विभाग करें,इसके लिए मै पीएमओ को लिखूंगा पत्र:विनोद

मधुबनी-एमएलसी चुनाव के परिणाम के बाद जीते हूए प्रत्याशी खुशी मना रहे है!वहीं हारे हूए प्रत्याशी अपनी हार की समीक्षा कर रहे है!एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है!मधुबनी में दलीय व निर्दलीय मिलाकर कुल छः प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे!
अपनी हार के बाद एनडीए के एमएलसी प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने जीत पर अंबिका गुलाब यादव को बधाई देते हुये कई सवाल उठाये है!चुनाव में धन-बल का इस्तेमाल सहित पार्टी के अंतर्कलह पर उन्होंने काफी कुछ कहा है!श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा की मुझे चुनाव हारने का कोई गम नहीं है!मै चुनाव हारा हूँ मैदान नहीं!मधुबनी के एमएलसी चुनाव में जितना खेला-बेला हुआ है सम्पूर्ण बिहार में कहीं नहीं हुआ है!यह किसी से छिपा हुआ नहीं है!जितना काला धन का इस्तेमाल हुआ है उतना बिहार के किसी जगह नहीं हुआ है!आयकर विभाग को इसकी जांच करनी चाहिये!मै इसके लिए प्रधानमंती कार्यालय को पत्र लिखूंगा!
आपको बता दे की कांटे की टक्कर में उम्मीद के विपरीत दलीय प्रत्याशी पर भारी पड़ते हूए निर्दलीय प्रत्याशी अंबिका गुलाब यादव ने बड़ी जीत हासिल की है!उन्होंने प्रथम वरीयता की मतगणना में बढ़त कायम रखते हूए अंत तक बढ़त बनाए रही!वहीं दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ रहे!तीसरे स्थान में महागठबंधन के प्रत्याशी मेराज आलम एवं चौथे स्थान पर एनडीए के विनोद कुमार सिंह,पांचवे पर कांग्रेस के सुबोध मंडल,छठे पर निर्दलीय प्रत्याशी कमल कुमार भंडारी रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.