ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सपा के एमएलसी प्रत्याशी कफील खान को परेशान कर रहा प्रशासन, सपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत

लखनऊ । उप्र विधान मण्डल के उच्च सदन विधान परिषद (एमएलसी) के लिए आज होने जा रहे चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से देवरिया सीट पर पार्टी के उम्मीदवार कफील खान को प्रशासन द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत की है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने गुरुवार रात में आयोग को भेजे शिकायती पत्र में देवरिया कुशीगनर सीट पर स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा चुनी जाने वाली विधान परिषद की सीट पर सपा उम्मीदवार डा. कफील खान को पुलिस द्वारा जांच के नाम पर परेशान करने की शिकायत की है। उन्होंने आयोग से कहा है कि पार्टी के उम्मीदवार को पुलिस भांति भांति प्रकार से परेशान कर प्रताड़ित कर रही है। उत्तम ने शिकायती पत्र में कहा कि सपा उम्मीदवार को चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिये पुलिस उन्हें बार बार जांच के नाम पर रोक रही है। इसके साथ ही पुलिस भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का भी मतदाताओं पर दबाव डाल रही है। सपा उम्मीदवारों को पुलिस द्वारा परेशान किये जाने की आयोग से शिकायत करते हुए उत्तम ने कहा है कि पुलिस अधिकारी मतदाताओं से कह रहे हैं कि वे वोट किसी को भी दें, जिलाधिकारी जीत का प्रमाणपत्र भाजपा उम्मीदवार को ही देंगे। उत्तम ने आयोग से पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.