ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आधार कार्ड सेंटर ढूंढने में नहीं होगी दिक्कत, UIDAI ने किया समझौता

UIDAI और ISRO के NRSC ने तकनीकी सहयोग के लिए एक समझौता किया है। समझौते के अनुसार, NRSC ‘भुवन-आधार’ पोर्टल विकसित करेगा जो पूरे देश में आधार कार्ड केंद्रों के स्थान की जानकारी देगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC) ने तकनीकी सहयोग के लिए एक समझौता किया है। समझौते के अनुसार, NRSC ‘भुवन-आधार’ पोर्टल विकसित करेगा जो पूरे देश में आधार कार्ड केंद्रों के स्थान की जानकारी देगा।

इसके अलावा यह पोर्टल निवासियों की जरूरतों के आधार पर संबंधित आधार केंद्रों के गंतव्य या स्थान के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि तकनीकी सहयोग के लिए यूआईडीएआई, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और एनआरएससी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस समझौते पर यूआईडीएआई के उप-महानिदेशक शैलेंद्र सिंह और एनआरएससी के निदेशक प्रकाश चौहान ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी समेत एनआरएससी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.