ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम शिवराज सिंह चौहान ले रहे प्रदेश के कलेक्टर और कमिश्नर की कांफ्रेंस

भोपाल।   सीएम शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के कलेक्टर और कमिश्नर की कांफ्रेंस ले रहे हैं। इसमें वे 13 एजेंडा बिंदुओं सहित माफिया पर कार्रवाई, कानून व्यवस्था की समीक्षा, महिला अपराध नियंत्रण स्थिति की भी समीक्षा कर रहे हैं। इंदौर संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर डॉक्टर पवन शर्मा पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता, उपमहानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी और कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मनीष सिंह पुलिस कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इसमें मौाजूद हैं। बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही है। बैठक में बीस जनवरी को हुई कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशों के पालन की जानकारी जिलों के अधिकारियों से ली जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की गुणवत्ता और क्रियान्वयन पर चर्चा के साथ 11 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रम की तैयारी, मनरेगा में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने, भू-माफिया से मुक्त कराए गए भूमि के उपयोग, एक जिला-एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के साथ ऋण वसूली की स्थिति को लेकर समीक्षा की जा रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को दिए गए ऋण की वसूली अवधि सरकार ने 28 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.