सीएम शिवराज सिंह चौहान ले रहे प्रदेश के कलेक्टर और कमिश्नर की कांफ्रेंस
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के कलेक्टर और कमिश्नर की कांफ्रेंस ले रहे हैं। इसमें वे 13 एजेंडा बिंदुओं सहित माफिया पर कार्रवाई, कानून व्यवस्था की समीक्षा, महिला अपराध नियंत्रण स्थिति की भी समीक्षा कर रहे हैं। इंदौर संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर डॉक्टर पवन शर्मा पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता, उपमहानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी और कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मनीष सिंह पुलिस कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इसमें मौाजूद हैं। बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही है। बैठक में बीस जनवरी को हुई कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशों के पालन की जानकारी जिलों के अधिकारियों से ली जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की गुणवत्ता और क्रियान्वयन पर चर्चा के साथ 11 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रम की तैयारी, मनरेगा में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने, भू-माफिया से मुक्त कराए गए भूमि के उपयोग, एक जिला-एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के साथ ऋण वसूली की स्थिति को लेकर समीक्षा की जा रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को दिए गए ऋण की वसूली अवधि सरकार ने 28 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.