ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुरैना परीक्षा देने जा रहे छात्र को अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला

मुरैना।   अंबाह कालेज में परीक्षा देने आ रहे छात्र को तेज रफ्तार में आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, फिर ट्रैक्टर का टायर छात्र पर चढ़ गया। छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया हैै। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा दिया। यह हादसा शनिवार की सुबह अंबाह थाना क्षेत्र के गूंज बंधा रोड पर गोसिन के पुरा पर हुआ हादसा। माता बसैया थाना क्षेत्र के बेंडा गांव निवासी 18 वर्षीय संदीप पुत्र दशरथ गुर्जर निवासी, शुक्रवार को अपने नाना के गांव के गोसिन का पुरा में आया हुआ था। संदीप का शनिवार को अंबाह कालेज में पेपर था। सुबह साढ़े 7 बजे के करीब वह बाइक से कालेज जाने के लिए निकला था। जैसे ही संदीप गूंज बंधा रोड पर आया तो पीछे से तेज रफ्तार में आए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर कार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से संदीप बाइक सहित गिर गया, उसके बाद ट्रैक्टर के पहिए संदीप को कुचलते  हुए निकल गए। घटना स्थल पर ही छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है, कि मृतक संदीप पढ़ाई के लिए अंबाह के भरतपुरा में किराए के मकान में रहता था। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्राली में चंबल नदी से अवैध उत्खनन कर लाया गया अवैध रेत भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वहां से ट्रैक्टर को लेकर भाग गया।

ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक अंबाह-गूंजबंधा रोड पर चक्काजाम लगा रहा। ग्रामीणों का गुस्सा घटना के बाद पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण और भड़क गया। करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो ग्रामीण भड़क गए और शव को लेकर अंबाह तहसील के सामने जाम लगाने की चेतावनी देने लगे। पुलिस की समझाइश और अवैध रेत के ट्रैक्टर-ट्राली व ड्राइवर को पकड़कर कार्रवाई का भरोसा देने पर लोग माने और चक्काजाम खोला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.