सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर हुई करोड़ों की चोर
एक्टर सोनम कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रहा है। सोनम उनके और पति आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर पर करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। ये घटना फरवरी महीने की बताई जा रही है जब सोनम कपूर के ससुराल वालों ने तुगलक रोड थाना पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस ने खबर को अबतक दबा कर रखा था। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल आरोपियों को सुराग हाथ नहीं लगा है।
दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित घर में सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा, सास प्रिया आहूजा और आनंद आहूजा की दादी सरला आहूजा अपार्टमेंट में रहती हैं। इस घर से चोर 1.41 करोड़ की ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गए। सोनम की सास ने तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उनके स्टाफ से मामले में पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दिल्ली पुलिस 25 कर्मचारियों, 9 केयरटेकर, ड्राइवर, माली और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.