ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कर्नाटक में हुई करौली जैसी घटना, शोभा यात्रा पर किया गया पथराव

बेंगलुरुः रामनवमी (Ram Navami) के मौके पर निकल रही शोभा यात्रा पर पथराव के बाद कर्नाटक (Karnataka) के कोलार (kolar) में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. यहां रामनवमी को लेकर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी. उस दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा पथराव किया गया, जिससे तनाव उत्पन्न हो गया. हाल ही में राजस्थान के करौली में भी हिंदू समुदाय की तरफ से निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव हुआ था.

शरारती तत्वों ने किया पथराव
आरोप है कि रामनवमी (Ram Navami) के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी. जब ये यात्रा जहांगीर मोहल्ले (Jahangir Mohalla) से गुजर रही थी, तो कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल इलाके में कड़े पुलिस बंदोबस्त किए गए हैं. स्थिति नियंत्रण में है.

करौली में भी हुई थी घटना
बता दें कि राजस्थान के करौली शहर में नव संवत्सर के अवसर पर निकाली जा रही बाइक रैली के बाद हिंसा भड़क गई थी. मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के चलते आगजनी व हिंसा की घटनाएं हुई थीं.

रैली पर किया गया था पथराव
इस दौरान रैली में शामिल लोगों पर भारी पथराव शुरू हो गया था. इसके साथ ही लगभग 100-150 लोगों ने लाठी और डंडा लेकर हमला कर दिया था. इस हमले में 11 लोगों के साथ 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

23 उपद्रवी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस अब तक 23 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.