ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इसे राजनीति से न जोड़ें, GDCA से जुड़ने पर बोले महाआर्यमान सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया जल्द राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पहली बार मीडिया को अकेले फेस करते हुए महाआर्यमन ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। अभी तक वह अपने मां के साथ ही मीडिया के सामने आए हैं। हाल ही में GDCA के वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए महाआर्यमन ने कहा- राजनीति उनके लिए कोई चीज नहीं है, न ही अभी मायने रखती है। अभी तो वह खेल पर काम करने के लिए आए हैं। उनका पूरा फोकस खेल का विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना है। महाआर्यमन मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि साल 2023 के चुनाव में पार्टी उनको बड़ी जिम्मेदारी देकर कोई मौका दे तो क्या वह उसे स्वीकार करेंगे? उनका जवाब था- अभी इस पर कुछ नहीं कहूंगा, पर आगे देखते हैं। पापा के लिए काम करते रहेंगे। मीडिया के सवाल कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद BJP में लगातार बढ़ रहा है तो आने वाले चुनाव में पिता के लिए काम करते नजर आएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो तो आप देख ही रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.