ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हार के बाद भी पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रही रार

नई दिल्ली । पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ की शिकायत की है। दरअसल, जाखड़ के दलित समुदाय के बारे में दिए बयान को लेकर विवाद हो गया है। पार्टी के पूर्व विधायक राज कुमार वेरका ने जाखड़ को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने जाखड़ के विवाद बयान की शिकायत करने के साथ प्रदेश के राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की है। हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी पांचों राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों से इस्तीफा ले लिया था। इसलिए प्रदेश में नए अध्यक्ष की नियुक्त के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता का भी चुनाव होना है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद सुनील जाखड़ लगातार उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ लगातार ऐसा कर रहे हैं। जाखड़ के बयान दलित समुदाय के खिलाफ हैं और उसकी निंदा की जानी चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद चन्नी पहली बार दिल्ली आए हैं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी यह पहली मुलाकात है। चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देने के हाईकमान के फैसले पर सवाल उठाए थे। जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी और दलित समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके खिलाफ दलित कार्यकर्ताओं ने जाखड़ का पुतला फूंका है। दलित कार्यकर्ताओं ने फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हरिंदरपाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर जाखड़ के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.