ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भगवामय होगी एमपी की सियासत- रामनवमी पर बीजेपी और कांग्रेस ने आयोजित किए कई बड़े कार्यक्रम, जानिए दोनों पार्टी कहां क्या करेंगी ?

भोपाल। एमपी की सियासत रविवार को भगवामय होगी. रामनवमी पर पूरा मध्यप्रदेश राममय होगा. रामनवमी पर बीजेपी और कांग्रेस के बड़े कार्यक्रम होंगे. मुख्यमंत्री शिवराज ओरछा और चित्रकूट जाएंगे. ओरछा में बेतवा नदी पर 5 लाख दीप प्रज्वलित की जाएंगे.

इसके अलावा चित्रकूट में रामनवमी के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे गौरव दिवस में सीएम शामिल होंगे. चित्रकूट में रामघाट पर साढ़े पांच लाख दीए जलाए जाएंगे. चित्रकूट, ओरछा, उज्जैन समेत भगवान राम के तमाम मंदिरों में आयोजन किए जाएंगे.

रामनवमी पर कांग्रेस भी राम भक्ति में लीन नजर आएगी. रामनवमी के दिन कांग्रेस कार्यकर्ता राम कथा वाचन करेंगे. पीसीसी ने सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और विधायकों को निर्देश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.