ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम आवास योजना से देश के 3 करोड़ 10 लाख लोगों को मिला है पक्का मकान : राधामोहन सिंह

सांसद ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से मिलकर किया उन्हें सम्मानित

मोतिहारी
सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने छतौनी के बंगाली कलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। जहां श्री सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वितों में से ध्रुव मजूमदार,तरुण मजूमदार के घर जा कर उनके परिवार से भी भेंट की। सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश भर में 3 करोड़ 10 लाख लोगों को पक्का मकान मिल चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के गरीबों को पक्का मकान का सम्मन दिया है। इस योजना के तहत हजारों परिवारों को पक्का मकान मिला है। यह योजना गरीब को गरीबी से निकलने की पहली सीढ़ी है।
बता दें कि भाजपा के स्थापना दिवस से 7 अप्रैल से राष्ट्रव्यापी ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से भेंट का कार्यक्रम निर्धारित था। जिसको लेकर श्री सिंह छतौनी में थे। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, महामंत्री डॉ० लालबाबू प्रसाद, मनोज पासवान, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, निगम पार्षद प्रतिनिधि उत्तम दास, अमित कुमार,उत्तम मिश्रा, संजय ठाकुर, रोचक झा, ओमप्रकाश प्रसाद, उद्देश्य गुप्ता, रवि अग्रहरी, आशीष कुमार, रमेश चक्रवर्ती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.