ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट में हुआ 20 फीसदी का इजाफा, 50 अरब डॉलर पर पहुंचा

कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद भारत का कृषि निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग 20 फीसदी बढ़कर 50।21 अरब डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चावल का निर्यात कृषि जिंसों में 9।65 अरब डॉलर के साथ विदेशी मुद्रा अर्जित करने में सबसे आगे रहा है। आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 9।35 फीसदी ज्यादा है। साल 2021-22 में गेहूं का निर्यात बढ़कर 2।2 अरब डॉलर का हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 567 अरब डॉलर था।

साल 2020-21 में 32।3 करोड़ डॉलर के डेयरी उत्पादों के निर्यात के मुकाबले वर्ष 2021-22 में इन उत्पादों का निर्यात 96 फीसदी बढ़कर 63।4 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि गोजातीय मांस का निर्यात वर्ष 2020-21 के 3।17 अरब डॉलर से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 3।30 अरब डॉलर का हो गया। कुक्कुट (मुर्गीपालन वाले) उत्पादों का निर्यात वर्ष 2021-22 में बढ़कर 7।1 करोड़ डॉलर का हो गया, जो पिछले वर्ष 5।8 करोड़ डॉलर था। बकरी के मांस का निर्यात वर्ष 2021-22 में 34 फीसदी बढ़कर छह करोड़ डॉलर का हो गया। कृषि उत्पादों के प्रमुख निर्यात गंतव्यों में बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम, अमेरिका, नेपाल, मलेशिया, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, ईरान और मिस्र शामिल हैं। एपीडा के चेयरमैन एम अंगामुथू ने कहा कि 50 कृषि उत्पादों का एक आधार तैयार किया गया है जिसमें निर्यात बढ़ाने की भरपूर संभावनाएं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.