ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीनगर में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराया एक आतंकी, CRPF जवानों पर हमले में था शामिल

श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर हाल ही में हुए हमले में शामिल एक आतंकवादी शहर में रविवार को हुई मुठभेड़ मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी के मुताबिक, बिशंबर नगर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई और एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकवादी चार अप्रैल को श्रीनगर के मैसूमा इलाके में हुए हमले में शामिल था, जिसमें CRPF का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था। IGP ने ट्विटर पर कहा कि CRPF जवानों पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में मारा गया, जबकि दूसरे को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुठभेड़ जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.